*ऑक्सफोर्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न*
लखीमपुर खीरी Mar 23, 2026 at 06:52 PM , 104तिकुनियां-खीरी।
कस्बे के ऑक्सफोर्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चो ने देशभक्ति गीत,शिक्षा प्रद नाटक और मनमोहक नृत्य भी बच्चो ने प्रस्तुत किए।
रविवार को ऑक्सफोर्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने पंजाबी,हरियाणवी,गिद्दा नृत्य किया। शिव तांडव देखकर दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो गए। बच्चों ने कव्वाली और पंजाबी भांगड़ा भी किया। प्रेस क्लब के पत्रकार को सम्मानित किया गया
शिक्षा प्रद नाटकों के तहत मोबाइल के दुष्परिणाम बताए गए तो ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभावों को नाटक के माध्यम से बताया गया। बुजुर्ग मां बाप को बच्चें घर से निकाल देते है ऐसे बच्चों को ओल्ड ऐज होम नाटक के माध्यम से शिक्षा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की गलत नीतियों को अजब डॉक्टर की गजब कहानी नाटक से उजागर किया गया।
कार्यक्रम में चीनी मिल के चीफ इंजीनियर राजेंद्र कुमार,एम जार्ज,गुरुकृपाल सिंह, पीएम वर्गीस, शेरी वर्गीस,गुरदेव ढिल्लो, विक्की जायसवाल, पीपी यादव,विवेक चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments