उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा में मेधावी छात्र और अभिभावक सम्मानित
लखीमपुर खीरी Mar 23, 2026 at 05:57 PM , 128लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देशानुसार मेधावी छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा में 'मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। साथ ही, बच्चों की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण भार्गव और बी डी सी मेंबर अमरपाल गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है और वे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक उमेश चौरसिया, शिक्षक आनंद मिश्रा, राजकुमार तिवारी, रामनरेश, उमेश अवस्थी, राखी रानी, उमेश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, सुशील कुमार, राजकुमारी, संतोष सिंह और बांकेलाल का विशेष योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments