सेवा का जुनून संस्थान में शहीदी दिवस पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी Mar 23, 2026 at 05:52 PM , 99उचौलिया खीरी।पूरे देश के साथ-साथ जनपद लखीमपुर खीरी में भी महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु का शहीदी दिवस बेहद श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। उचौलिया थाना क्षेत्र के कोटरा स्थित 'सेवा का जुनून' संस्थान पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और टीम के सदस्यों ने वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
2 मिनट का मौन और पुष्पार्पण
कार्यक्रम की शुरुआत में उचौलिया थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) गोपाल नारायण सिंह, उचौलिया प्रधान इंद्रपाल और सेवा का जुनून टीम के डायरेक्टर डॉ. संजीत सिंह सनी की मौजूदगी में सभी उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद महान क्रांतिकारियों के चित्रों पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
देशभक्ति का संदेश
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने भविष्य और खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, उस छोटी सी आयु में इन तीनों वीरों ने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया। उनके इस त्याग और जुनून को देश कभी नहीं भूल सकता।
ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर समाजसेवी पीएन मिश्रा (उचौलिया), समाजसेवी परमजीत कौर, एसआई मनोज कुमार, दीवान विवेक कुमार, इंद्रपाल मिश्रा (करमुलिया), अध्यापक विकास पांडेय (मोहदियापुर), राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, अरुण कुमार, जीतू भार्गव, सूरज कुमार, मोनिका, सानिया, मनोज, आकाश, गुलफाम, सुमित, राजीव पाल और युवराज सिंह युवी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और 'सेवा का जुनून' टीम के सदस्य मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments