सीतापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे बस यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा

लखीमपुर खीरी , 96

लखीमपुर खीरी।थाना खीरी क्षेत्र के अंतर्गत सीतापुर रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस चौकी ओयल के पास आधाचाट मोड़ पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया।मिली जानकारी के अनुसार, अनुबंधित बस यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा अपनी निजी कार संख्या यूपी 31 सीके 7125 से किसी व्यक्तिगत कार्य के लिए लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही वह सीतापुर रोड स्थित आधाचाट मोड़ पर पहुँचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक संख्या यूके 18 सीए 9931 ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी तेज थी कि कार को भारी नुकसान पहुंचा वहीं उसने बैठे लोग बाल-बाल बच गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप वर्मा की कार का एक हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। गनीमत रही कि कार में सवार पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा और अन्य लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही ओयल चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कंटेनर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं ट्रक को ओयल पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

Related Articles

Comments

Back to Top