अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो सगे दोस्तों की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी , 89

ईसानगर (लखीमपुर खीरी): जनपद के थाना ईसानगर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियाँ उजाड़ दीं। सरपतहा चौकी के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।कैसे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक,नकहिया सरपतहा निवासी सतीश उर्फ छोटू (20 वर्ष), पुत्र क्रपाली गौतम और बालक राम (22 वर्ष), पुत्र राममिलन निषाद किसी व्यक्तिगत कार्य से अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सरपतहा चौकी के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।मौके पर मची चीख-पुकार हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि सतीश उर्फ छोटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बालक राम को गंभीर हालत में तत्काल खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों में मचा कोहराम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही गांव के दो होनहार युवकों की असमय मौत से पूरे नकहिया सरपतहा क्षेत्र में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Comments

Back to Top