यज्ञ में द्रव्य दान करने से वैभव यश और ज्ञान मिलता है- आचार्य विभु
लखीमपुर खीरी Mar 22, 2026 at 06:50 PM , 122तिकुनिया खीरी।कस्बे में देवी मंदिर पर कलश पूजन के बाद श्रीशतचंडी महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा शुरू हो गई है। कथावाचक पंडित विभु शास्त्री ने कहा वेदों में यज्ञ का बड़ा महत्व है यज्ञ में द्रव्य दान करने से यज्ञ भगवान यश, वैभव और कीर्ति प्रदान करते हैं।
शुक्रवार को नैमिष से पधारे आचार्य विभु शास्त्री ने परीक्षित के जन्म व उन्हें श्राप देने की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि हवन मे अभिलषित कामनाएं पूर्ण होती है। अर्थवेद के अनुसार यज्ञ ही पृथ्वी को धारण करती है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से संपूर्ण रामायण यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितना बड़ा हो, कोई भी हो भगवान के चरणों मे आए विना उद्धार नही होता है।इस दौरान भागवत कथा में तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments