सरकारी नाली तोड़कर अवैध निर्माण का प्रयास, विरोध करने पर दबंगों ने की गाली-गलौज
लखीमपुर खीरी Mar 22, 2026 at 06:45 PM , 120नीमगांव खीरी।जनपद के थाना नीमगांव अंतर्गत ग्राम बम्हनाबाद (ग्राम पंचायत लोहटी) में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाकर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित सुमेश कुमार पुत्र उमेश कुमार ने 'समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर संदर्भ संख्या 40015326012483 के माध्यम से पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।शिकायतकर्ता सुमेश कुमार के अनुसार, गांव में बनी सरकारी नाली को विपक्षीगण राजाराम, निर्मल, भूरे, प्रीति देवी और सुशीला देवी द्वारा जानबूझकर तोड़ा जा रहा है। आरोप है कि नाली को क्षतिग्रस्त करने के बाद विपक्षी उस पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण कर रहे हैं।पुलिस के जाते ही फिर शुरू हुआ काम,पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस अवैध निर्माण को रोकने की कोशिश की, तो विपक्षियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने दो बार यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर काम रुकवा दिया था, लेकिन पुलिस के जाते ही दबंगों ने पुनः जबरदस्ती दीवार का निर्माण शुरू कर दिया।कठोर कार्यवाही की मांग,पीड़ित सुमेश कुमार ने थाना अध्यक्ष नीमगांव और जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। यह मामला तहसील मितौली और विकास खंड बेहजम के अंतर्गत आता है, जहाँ ग्रामीण अब प्रशासन के हस्तक्षेप का इंतज़ार कर रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments