क्षेत्र में शांतिपूर्वक अदा हुई ईद की नमाज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल रहा मुस्तैद

लखीमपुर खीरी , 94

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र धौरहरा में बीते शनिवार सुबह लगभग 10 बजे तक शान्ति पूर्ण पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में ईद उल फितर की नमाज संम्पन्न हुई।ईद त्योहार को लेकर सतर्क प्रशासन की चौकसी से किसी जगह से बवाल की सूचना नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार माहे रमजान के आखिरी मे ईद उल फितर की सामूहिक नमाज के लिए क्षेत्र में मौजूद ईदगाहों की साज सज्जा व रंग-रोगन किया गया था लेकिन एक दिन पहले से हो रही रिमझिम बारिश के कारण ईदगाह परिसरों में जलभराव के चलते क्षेत्र की अलग-अलग मस्जिदों में सकुशल संपन्न हुई। नगरीय क्षेत्र धौरहरा में लेखपाल संजय श्रीवास्तव,चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह व विलियम कौशिक अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सतर्क रहें।इसके लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव, नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या, क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह,थाना प्रभारी ईसानगर, निर्मल तिवारी,खमरिया ओ पी राय,धौरहरा रविन्द्र सोनकर,शारदा नगर मनोज कुमार सिंह,पढुवा विवेक कुमार उपाध्याय अधीनस्थ पुलिस बल व बीट कांस्टेबलो के साथ लगातार नजर बनाए रक्खे।जिसमें नमाज व त्योहार पर लोग आपस में गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।

Related Articles

Comments

Back to Top