सनातन नव वर्ष के अवसर पर संकटा देवी लालपुर मार्ग का हुआ शिलान्यास

लखीमपुर खीरी , 131

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। सनातन नव वर्ष व नवरात्र के शुभारंभ पर शहर को बड़ी सौगात मिली है। आज संकटा देवी-लालपुर मार्ग का शिलान्यास किया गया। अब यह संकटा देवी-लालपुर मार्ग चौड़ीकरण के बाद 4 लेन में बदल जाएगा जिससे शहर में जाम से निजात मिलेगी साथ ही दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। विधायक योगेश वर्मा व सीडीओ अभिषेक कुमार ने पूजन अर्चना कर शुरुआत की। शहर की संकटा देवी से लालपुर तिराहे तक मुख्य सड़क मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सदर योगेश वर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया, लोक निर्माण विभाग CD1 के अधिशासी अभियंता तरुणेन्द्र त्रिपाठी ने किया, सीडीओ ने कहा कि फोर लेन का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा, फोरलेन निर्माण के साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज की स्वीकृति भी मिली है। इससे रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा, सरकार ने इसके लिए 3,161.84 लाख रुपये मंजूर किए हैं। काम का शुभारंभ आज हुआ और इसे 15 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top