नंदलालपुर गांव मे बाघ की लोकेशन के लिये टीमे मोर्चे पर डटी,
लखीमपुर खीरी Mar 19, 2026 at 06:30 PM , 157घटना के तीसरे दिन भी नही लगी बाघ की कोई लोकेशन,
मृतक के परिजनो के मुआवजे के लिये मागे गये दस्तावेज, निर्भय प्रताप शाही,
विलहरी खीरी। महेशपुर रेज की आंवला वीट के गांव बाघ के हमले के बाद युवक की मौत हो गई थी,
जिसको लेकर वन विभाग के द्वारा बाघ को पकडने के लिये नंदलालपुर गांव व उसके आसपास पास दो पिजडे व आठ नाइट विजन कैमरे लगाये गये है,
वही वन विभाग के अनुसार हर भार बाघ अपना रास्ता बदल रहा है इसलिये तीनो टीमे पूर्व रूप से एलर्ट मोड पर काम कर रही है।
और बाघ की संभावित मूवमेंट के चलते उसके आस पास कैमरे लगाये गये है।
तीनो टीमो के प्रभारी माया प्रकाश वर्मा, विजय सिंह व रोहित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनो टीमे रात को भी गस्त कर रही है,
वही वन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही ने बताया की मृतक के परिजनो को मुख्यमन्त्री आपदा से लगभग पांच लाख रूपये के चेक दिये जाने के लिये दस्तावेज मनाये गये है,लगभग ऐक सप्ताह के अन्दर उनको पांच लाख रूपये का चेक किया जायेगा,






_page-0001.jpg)
























Comments