घटिया निर्माण पर भड़कीं पालिका अध्यक्ष, सीसी रोड दोबारा बनाने के निर्देश

लखीमपुर खीरी , 157

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद द्वारा संकटा देवी मंदिर के पीछे से बैंड मार्केट तक निर्मित सीसी रोड का शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं वार्ड सभासद कुमदेश शंकर शुक्ला ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे पाए गए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर पालिका अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित जूनियर इंजीनियर (सिविल) को निर्देश दिए कि सड़क का पुनर्निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता को बेहतर और टिकाऊ सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top