हिंदू नव वर्ष पर मैगलगंज में गूंजा संस्कृति का जयघोष, विद्यार्थियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा…!
लखीमपुर खीरी Mar 19, 2026 at 06:20 PM , 121मैगलगंज खीरी ! जहां एक ओर आधुनिकता की दौड़ में लोग अपनी जड़ों को भूलते जा रहे हैं, वहीं श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मैगलगंज के विद्यार्थियों ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भारतीय संस्कृति का जोरदार संदेश देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन पर्व पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संस्कृति और राष्ट्रभावना का सशक्त प्रदर्शन बनकर उभरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
विद्यार्थियों का उत्साह उस समय और देखने लायक था, जब वे मैगलगंज कोतवाली पहुँचे और इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस बल को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर पत्रक सौंपे। इस दौरान आमजन को भी रोक-रोककर हिंदू नव वर्ष के महत्व से अवगत कराया गया।
पत्रकों के जरिए विद्यार्थियों ने बताया कि यही वह दिन है जब सृष्टि की रचना हुई, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ, नवरात्रि का शुभारंभ होता है और विक्रम संवत की नींव रखी गई।
इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना एवं कालगणना का प्रारंभ हुआ।
नवरात्रि पर्व का शुभारंभ भी इसी तिथि से होता है।
महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना इसी दिन की गई।
भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव भी इसी दिन मनाया जाता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस भी इसी तिथि को पड़ता है।
कार्यक्रम ने यह साफ संदेश दिया कि नई पीढ़ी अब केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को लेकर जागरूक और मुखर भी है।
मैगलगंज में निकली यह शोभायात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना की एक मजबूत दस्तक बनकर सामने आई।






_page-0001.jpg)
























Comments