नंदलालपुर गांव के आस पास बाघ को पकडने के लिये वन विभाग ने लगबाये दो पिंजडे,

लखीमपुर खीरी , 168

बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिये लगाई गई तीन टीमे,

वनकर्मी गांव गांव जाकर ग्रामीणो को कर रहे जागरूक, 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। महेशपुर वन रेंज क्षेत्र से सटे आबला बीट के नंदलालपुर गांव में सोमवार शाम 3 बजे एक बेहद दर्दनाक घटना हो गई थी, जहाँ एक बाघ के हमले में 36 वर्षीय एक किसान मनोज कुमार पुत्र गजोधर लाल की जान चली गई। घटना के पश्चात दूसरे दिन यानी बुधवार को मृतक मनोज कुमार का शव रखकर लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग को तीन घंटे तक जांच कर दिया था,मौके पर पहुचे विधायक के आश्वासन परिजनो ने अतिशीघ्र बाघ को पकडे की बात पर परिजनो ने मृतक अन्तिम संस्कार कर दिया गया था।
जिसके फौरन बाद ही महेशपुर बन क्षेत्राधिकारी निर्भय प्रताप शाही के आदेशानुसार बाघ को की लोकेशन के लिये आठ नाइट विजन कोमरे व दो पिजडे लगाये गये है।
वही वन दरोगा रहित श्रीवास्तव माया प्रकाश वर्मा व विजय सिंह की अगुवाई मे तीन टीमे बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिये लगाई गई है। वही वनकर्मी नंदलालपुर गांव के अतिरिक्त आस पास के गावो मे जाकर ग्रामीणो को जागरूक कर रहे है। वनकर्मियो के द्वारा ग्रामीणो को जागरूक कर अकेले खेतो मे न जाकर समूह मे जाने के लिये भी कह रहे है साथ ही अपने घर के आस पास लगी झाडियो आदि की सफाई की बात कर रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top