वन बुधेली गांव में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़, देवी प्रतिमा और शिवलिंग खंडित; ग्रामीणों में भारी आक्रोश,

लखीमपुर खीरी , 164

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने अतिशीघ्र घुलासे की मांग कर दोषियो के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की,

बिलहरी खीरी, हैदराबाद थाना क्षेत्र के वन बुधेली गांव में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की एक निंदनीय घटना सामने आई है. बीती रात, अज्ञात अराजक तत्वों ने गांव में स्थित एक दुर्गा माता मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा और शिवलिंग को बेरहमी से खंडित कर दिया. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस प्रशासन पर दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ गया है.
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना वन बुधेली गांव से कुछ दूरी पर स्थित दुर्गा माता मंदिर में घटी. यह मंदिर गांव के चौकीदार और पुजारी राजेश के खेत में बना है. आज सुबह जब पुजारी राजेश नित्य पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ पाया. भीतर प्रवेश करने पर जो मंजर उन्होंने देखा, उससे वह सन्न रह गए - मंदिर के गर्भगृह में दुर्गा माता की प्रतिमा और शिवलिंग, दोनों को ईंटों से बुरी तरह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
जैसे ही मूर्तियों के खंडित होने की खबर गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण तुरंत मंदिर स्थल पर इकट्ठा हो गए और इस कायराना हरकत पर अपना विरोध दर्ज कराया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही हैदराबाद थाना के एसओ सुनील मलिक अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और उत्तेजित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया. एसओ मलिक ने ग्रामीणों को निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया, 
पुलिस की मौजूदगी में, ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और खंडित मूर्तियों को कठिना नदी में विसर्जित कर दिया. 
इस सम्बन्ध में हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक  बताया कि मूर्ति तोड़ने की इस घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है और आश्वासन दिया कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी होंगे, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, खंडित मूर्तियों को नदी में प्रवाहित करने के बाद मंदिर में नई मूर्तियों को पुनः स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
वही मौके पर पहुचे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने अतिशीघ्र मूर्तियो को तोडने बालो की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top