मोहल्ला तीर्थ वार्ड 06 में पालिका अध्यक्ष ने समाजसेवियों के साथ किया स्नानघर का उद्धघाटन,
लखीमपुर खीरी Mar 18, 2026 at 06:15 PM , 164गोला गोकर्णनाथ खीरी। बुधवार 18 मार्च को अंत्येष्टि स्थल योजना से वार्ड नं06 मो० तीर्थ गोकर्ण वार्ड द्वितीय में मुक्तिधाम के के बाहर समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, जीडी गोयनका के डायरेक्टर अतुल अग्रवाल, पंजाबी महासभा अध्यक्ष पारस साहनी लायंस क्लब अध्यक्ष संजय बंसल ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि," शिव मंदिर कारीडोर बनने के बाद से अंत्येष्टि के बाद स्नान के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता था इसलिए मुक्तिधाम के मुख्य द्वार के पास स्नानघर बनवाया है।जिससे शोकाकुल परिजनों को परेशानी ना हो।
इस अवसर पर नामित सभासद राम चन्द्र राठौर, गीता विश्वकर्मा, शत्रोहन मिश्रा,समाजसेवी राजेश गुप्ता,असिस्टेंट प्रोफेसर डा० योगेश वर्मा,समाजसेवी अवधेश जायसवाल,समाजसेवी नीरज गर्ग, प्राचार्य गुरु हरिकिशन डा० निर्मल सिंह लेखाकार मोहित अवस्थी, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, अवर अभियंता जलकल आदर्श मिश्रा,नगर महामंत्री राजेश राठौर ,विजय मिश्रा सफाई नायक नरेश कुमार सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments