ओवरलोड गन्ने के ट्रक का टायर फटा गन्ना के नीचे दबकर कई हुए घायल एक की इलाज के दौरान मौत
लखीमपुर खीरी Mar 18, 2026 at 06:12 PM , 181धौरहरा खीरी।
सिसैया ढखेरवा हाईवे पर अनियंत्रित व ओवरलोड होकर फर्राटा भरते वाहनों में कोई कमी नहीं दिख रही जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार को 11.30 बजें ढखेरवा की तरफ से ऐरा चीनी मिल खमरिया जा रहे गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक के टायर फटने से वायां हिस्सा (डाला) हरदुहा पुल के उपर फटने से खेतों से काम करके घर लौट रहे राहगीरों सुनीता 35 वर्ष पत्नी कमलेश व शिवांगी 12 वर्ष पुत्री कमलेश निवासी काजीपुरवा धौरहरा व सलीम 25 वर्ष पुत्र हबीब निवासी पठान वार्ड धौरहरा के उपर अचानक गन्ना गिरने से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल रविन्द्र सोनकर व अन्य पुलिस बल ने ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में गन्ने से तीनों घायलों को निकलवा कर जरिए एम्बुलेंस से सी एच सी धौरहरा भेजा। जहां चिकित्सकों ने सुनीता की हालत गंभीर होने के चलते जिला मुख्यालय ओयल रेफर किया। हल्का चोटिल शिवांगी व सलीम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा।हरदुहा पुल पर हुई घटना से दोनों तरफ से लंम्बी लम्बी लाइनें लग गई। घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने गाड़ी हटवाकर जरिए जे सी बी से बिखरा पड़ा गन्ना हटवाने के बाद जाम खुल गया। जबकि सुनीता की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल ओयल रेफर किया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।हालांकि राजस्व विभाग के लेखपाल सजंय श्रीवास्तव ने मामले की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजा।






_page-0001.jpg)
























Comments