तेदुएं ने बछड़े पर किया हमला परिजनों को मिला अधखाया शव, वन कर्मियों की टीम ने जायजा लिया
लखीमपुर खीरी Mar 17, 2026 at 06:43 PM , 62लखीमपुर खीरी उत्तर निघासन वन रेंज के बेनी पुरवा गांव में एक तेंदुए ने घर में बंधे बछड़े पर हमला कर मार डाला
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह तीसरी बार है जब तेंदुए ने इस क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं को निशाना बनाया है।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की थी गयी जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामकुमार यादव की निजी गौशाला में यह घटना हुई। बीती रात तेंदुआ गौशाला में घुस आया और एक बछड़े को मार डाला।मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्यों ने देखा, तो बछड़े का अधखाया और क्षत-विक्षत शव पड़ा था।
आबादी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आमद से ग्रामीण भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
इससे पहले भी दो अन्य गौवंशीय पशुओं को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है, जिससे ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से वन्यजीवों के दिखने पर तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments