गोस्वामी तुलसीदास महोत्सव का हुआ समापन

लखीमपुर खीरी , 99

(मनोज मिश्र/केके शुक्ला) 

धौरहरा खीरी। धौरहरा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलो में शामिल श्रीराम वाटिका धाम में 11 वें दिन श्रीराम महायज्ञ में यज्ञाचार्य राजेश शास्त्री ने 27 लाख यज्ञ आहुति डलवा कर यज्ञ की पूर्णाहुति की।वही मथुरा बरसाना के आमंत्रित कलाकारों ने ब्रज की लट्ठमार होली और सम्मान समारोह के साथ संत गोस्वामी तुलसीदास महोत्सव का समापन हुआ। 
तराई क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलो में शामिल संत गोस्वामी तुलसीदास की रचना स्थली श्री राम वाटिका धाम राम बट्टी में चल रही 11 दिवसीय श्री राम नाम जप महायज्ञ 27 लाख यज्ञाहुतियां के साथ पूर्ण हुई। वही बरसाना के कलाकारों ने बृज की लट्ठमार और फूलों की होली के से साथ रासलीला मंचन किया। श्री राम वाटिका धाम कमेटी ने मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी, विशिष्ट अतिथि आनंद मोहन त्रिवेदी,समरसता प्रमुख राजकिशोर,व्यापारी विजय जायसवाल,सहित क्षेत्रीय आगंतुकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा समिति ने कलाकारों,और सहयोगियों को भी सम्मानित किया।इस मौके पर भगवती प्रसाद अग्रवाल,रामकुमार शर्मा,महेश गंभीर,गोपाल शंकर अवस्थी,पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल,डाक्टर मुकेश गुप्ता सहित क्षेत्र के हजारों लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top