घरेलू पालतू कुत्ते के काटने से घायल हुआ नौनिहाल,पीडिता ने की सीएम पोर्टल पर शिकायत
लखीमपुर खीरी Mar 17, 2026 at 06:42 PM , 60लखीमपुर खीरी।पालतू कुत्ते के काटने को लेकर पीड़िता ने यूपी मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है जो उपजिलाधिकारी खीरी को संबोधित है।दर्ज करायी शिकायत में पीड़िता प्रीती पुष्कर पत्नी कालिका प्रसाद निवासी मोहल्ला कमलापुर शिव कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी द्वारा बताया गया है कि घटना दिनांक 13 मार्च 26 की है जब पीड़िता का पुत्र कृष्णा पुष्कर घर पर रात करीब 8 बजे के लगभग घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था तभी विपक्षी अभिषेक पुष्कर उर्फ रिंकू पुष्कर एवं रोनित पुष्कर,पीयूष पुष्कर प्रिंस पुष्कर पुत्रगण लल्लू राम सर्व निवासी कमलापुर शिव कालोनी का एक पालतू डाग (कुत्ता) उनके बेटे को काटकर घायल कर दिया जिससे उनके पुत्र के पैर में काफी घाव हो गया।घटना की सूचना जब उपरोक्त पीड़िता द्वारा उपरोक्त विपक्षी को दी गई तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए बच्चे का ईलाज कराने को कहा लेकिन कोई इलाज नहीं कराया गया।आरोप है कि पीड़िता द्वारा अब स्वयं बच्चे का ईलाज कराया जा रहा है।पीड़िता ने बताया कि उपरोक्त घटना में यह भी कहना है कि जनपद मिर्जापुर में ऐसी एक घटना भी सामने आई है जहाँ थाना कछवा क्षेत्र के जोगीपुरवा गांव में कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र की सामने आई है जहां चार माह बाद कुत्ते के जैसी आवाज निकालने लगा है।वहां के डाक्टरों का कहना है कि उपरोक्त छात्र के रैबीज फैल गया है जिसे मेडिकल की भाषा में हाइड्रोफोबिया कहते हैं।पीड़िता ने कहा है कि मेरे बच्चे के साथ यदि भाविष्य में कुछ ऐसी घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार उपरोक्त सभी विपक्षीगण होंगे और मामले की गंभीरता को देखते हुए न्याय हित में कार्रवाई करने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments