साजिशन युवक को फंसाने का आरोप उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग
लखीमपुर खीरी Mar 16, 2026 at 06:52 PM , 56लखीमपुर खीरी।थाना खीरी क्षेत्र की पुलिस चौकी ओयल के अंतर्गत चिमनी गाँव निवासी आशीष वर्मा ने यूपी सीएम पोर्टल पर पुलिस अधीक्षक खीरी को संबोधित शिकायत दर्ज करायी है जिसमें गाँव के रहने वाले लोगों पर साजिश के साथ फंसाने का आरोप लगाया है।पीड़ित आशीष वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम पंचायत चिमनी थाना खीरी ने दी गई शिकायत में कहा है कि घटना दिनांक 13 मार्च 2026 को शाम करीब 7:00 बजे की है जब वह अपना कार्य निपटाकर घर के लिए जा रहा था तभी गांव में मकान के पड़ोस गांव के रिश्ते में चाची हैं जो किसी काम से रास्ते पर जा रही थी और वहीं पीड़ित भी अपने घर जा रहा था तभी गांव के ही रहने वाले विपक्षी शिवनाथ पुत्र विश्राम जो शराब के नशे में था आया और पीड़ित से उपरोक्त चाची को लेकर बेबुनियाद मनगढ़ंत मिथ्या आरोप लगाकर लड़ाई झगड़ा करने लगा और उक्त चाची के साथ छेड़छाड़ जैसा आरोप लगाने लगा वही गांव के रिश्ते में चाची जो मामले में बीच बराव करते हुए अपने साथ कोई घटना न होने को कहती रही लेकिन उपरोक्त विपक्षी शिवनाथ नशे में होने के कारण उपरोक्त चाची से साजिश के साथ मुझ पीड़ित से गाली गलौज करते हुए चाची से अपने साथ छेड़छाड़ जैसा बेबुनियाद आरोप लगवाने का दबाव उपरोक्त चाची से करने लगा किंतु उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तब विपक्षी शराब के नशे में होने के कारण सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि तुम लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दूंगा।विपक्षी को ऐसा करते समय गांव के कई लोगों ने देखा और सुना तथा विपक्षी को समझाने का प्रयास किया किंतु वह सभी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहा।पीड़ित ने किसी तरह उपरोक्त विपक्षी के घर वालों को सूचना दी जिस पर घर वाले विपक्षी को लेकर चले गए किंतु दो दिन बाद पीड़ित के खिलाफ मारपीट जैसा आरोप लगाकर झूठे बेबुनियाद मनगढ़ंत आरोप लगाकर शिकायत कर दी है।पीड़ित आशीष का कहना है कि विपक्षी नशे का आदी है और नशा करके गिरता रहता है जिस कारण वह मुझको मानसिक शारीरिक रूप से परेशान कर सके इसलिए ऐसा आरोप लगाया जा रहा है।पीड़ित आशीष ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर मामले की निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments