गोला कॉरिडोर परियोजना का डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

लखीमपुर खीरी , 55

परियोजना की प्रगति का अवलोकन, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश


लखीमपुर खीरी। सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विजय शुक्ला रिंकू, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और अफसरों संग सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना छोटी काशी गोला कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के नक्शों और स्थल पर स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया और परियोजना की वर्तमान प्रगति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि गोला के पर्यटन विकास एवं छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर की कार्यवाही मिशन मोड में तेजी से आगे बढ़ाई जाए। कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसे समयबद्ध तरीके से सफल बनाना सबकी समेकित जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने परियोजना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य, सड़क मार्ग, पर्यटक सुविधाओं और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि समस्त निर्मित भवनों की स्लैब कास्टिंग कार्य 31 मार्च तक गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि कॉरिडोर के पाथवे की पीसीसी कार्य 31 मार्च तक पूर्ण किए जाएं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हो, ताकि परिसर का उपयोग जल्द ही सुचारू रूप से किया जा सके। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, सीओ रमेश कुमार तिवारी, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top