चैती मेले की तैयारियों पर बैठक, डीएम ने दिए निर्देश मेला चैती को सजाने संभालने का लोगो ने दिये सुझाव
लखीमपुर खीरी Mar 16, 2026 at 06:43 PM , 51गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद में सोमवार को ऐतिहासिक चैती मेले को लेकर नगर पालिका परिषद के परिसर मे ऐक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
अधिकारियों को मेले में भीड़ नियंत्रण, अस्थायी चिकित्सा शिविर और महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। यह मेला छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला में 120 साल से आयोजित हो रहा है; इस बार लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस अवसर पर गोला नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, नगर पालिका की अधिशाष अधिकारी गोला उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार त्तिवारी,नगर पालिका के सभी सभासद गणमान्य नागरिको के साथ गोला नगर की जनता मौजूद रही।






_page-0001.jpg)
























Comments