भ्रष्टाचार के आरोप से पलिया नगर पालिका में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी Mar 16, 2026 at 06:42 PM , 56पलिया कला (लखीमपुर खीरी)। नगर पालिका परिषद पलिया कला की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब वार्ड संख्या-15 के सभासद अब्दुल खालिक ने नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को एक गंभीर शिकायत भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
शिकायत पत्र में आरोप है कि चुनाव प्रचार से जुड़े विज्ञापन और शपथ ग्रहण समारोह का खर्च नगर पालिका निधि से कराया गया, जबकि नियमों के अनुसार चुनाव प्रचार और व्यक्तिगत कार्यक्रम का खर्च संबंधित प्रत्याशी को स्वयं वहन करना होता है। बताया गया कि अध्यक्ष पद का उपचुनाव 17 दिसंबर 2024 को हुआ था और 19 दिसंबर 2024 को परिणाम घोषित हुआ, जिसमें श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसके बाद 21 दिसंबर 2024 को समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित हुए और 2 जनवरी 2025 को प्रेसिडेंट पार्क, पलिया कला में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
सभासद का आरोप है कि इन कार्यक्रमों पर हुआ खर्च नगर पालिका परिषद की निधि से कराया गया, जो कि लोक धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
शिकायत में मांग की गई है कि—
• पूरे मामले की निष्पक्ष प्रशासनिक और वित्तीय जांच कराई जाए।
• नगर पालिका के बिल, भुगतान वाउचर और लेखा अभिलेखों की जांच की जाए।
• आवश्यकता पड़ने पर विशेष ऑडिट / CAG ऑडिट कराया जाए।
• दोषी पाए जाने पर धन की रिकवरी, निलंबन, पद से हटाने और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। सभासद अब्दुल खालिक ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला मंडलायुक्त, लोकायुक्त उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक ले जाया जाएगा। यह शिकायत 12 मार्च 2026 को शासन को भेजी गई है, जिसके बाद पलिया नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजर शासन की कार्रवाई पर टिकी है।






_page-0001.jpg)
























Comments