बाघ तेंदुए के आतंक से पूरे जिले में दहशत हिंसक जानवर कर रहे नागरिकों पर हमला

लखीमपुर खीरी , 62

*लखीमपुर खीरी*। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बाघ/तेंदुए के हमलों से दहशत का माहौल बन गया है। तीन अलग घटनाओं में हमले की सूचना मिली है, जिनमें एक युवक की मौत हो गई।

थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर निवासी मनोज कुमार (28 वर्ष) पुत्र गजोधर प्रसाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत पर काम करने गए थे, तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पास के खेत में मौजूद हरिश्चंद्र गौतम पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम रामपुर ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी मौके पर पहुंची और घायल मनोज कुमार को सीएचसी गोला भिजवाया गया।

डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया।

इलाके में बाघ/तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top