*गोला CHC का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, आभा सिस्टम जल्द शुरू*
लखीमपुर खीरी Mar 16, 2026 at 06:35 PM , 61गोला गोकर्णनाथ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। लेबर रूम से लेकर ब्लड जांच लैब तक हर विभाग की व्यवस्था देखी और मरीजों की संख्या व इलाज के बारे में जानकारी ली।
सीएमओ ने बताया कि CHC सुचारू रूप से चल रहा है, अब तक लगभग 60 मरीजों की ब्लड जांच हो चुकी है और रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेजी जा रही है। साथ ही आभा (ABHA) बेस सिस्टम शुरू करने पर काम चल रहा है, जिससे रजिस्ट्रेशन वाले मरीजों को पुरानी जांचें भी डिजिटल आईडी पर मिलेंगी और इलाज में सुविधा होगी।






_page-0001.jpg)
























Comments