मंदिर पर चोरों ने बोला धावा

लखीमपुर खीरी , 97

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में सुंदरवल चौकी के अंतर्गत ग्राम सिकटिहा कुसुमौरी स्थित श्रीकुबेर धाम मंदिर पर चोरों ने धावा बोलकर वहां लगे बल्ब हॉर्न व तार आदि चुरा ले गए तथा मंदिर में लगा हुआ नल भी तोड़ डाला अभी थोड़े समय पहले अक्टूबर 2025 में इस मंदिर का निर्माण हुआ था तब से इस मंदिर में ग्रामीण लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। 
मंदिर में हुए इस वारदात की सूचना ग्रामीणों ने सुंदरवल पुलिस चौकी को दी पुलिस ने मौके का मुआयना कर ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो कि करीब 6 माह पूर्व इसी ग्राम में देवी मंदिर व गुरुद्वारे में भी चोरी को अंजाम दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई चोर पकड़े नहीं जा सके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top