गैस संकट के चलते बेसहारा लोगों के भोजन व्यवस्था ठप
लखीमपुर खीरी Mar 15, 2026 at 06:35 PM , 74मोहम्मदी खीरी।
कस्बा से लेकर गांव तक रसोई गैस को लेकर लोग दैनिक कार्यों को छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर हो रहे हैं। सिलेंडर की समय सीमा 25 दिन होने के चलते से कस्बा की रसोई में ताला पड़ गया है जिससे जरूरतमंदों को भोजन के लिए सड़क पर भूखा सोना पड़ रहा है।
संचालित जानकी रसोई में प्रतिदिन 100 से अधिक गरीब और असहाय लोगों को निशुल्क भोजन व्यवस्था में सिलेंडर की खपत अधिक होने के चलते आपूर्ति न मिलने पर व्यवस्था ठप हो गई जिससे लोगों को भोजन मिलना बंद हो गया है। संचालन संगठन के लोग अपनी बचत से धन समाज सेवा में खर्च कर लोगों को भोजन के लिए राशन आदि की की व्यवस्था व मुश्किल कर पाते हैं ऐसे में महंगी गैस खरीदने के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। व्यवसायिक प्रयोग के लिए मिलने वाली गैस बहुत पहले से ही बंद चल रही है रेस्टोरेंट संचालकों को घरेलू गैस खरीदने से डिमांड भी बढ़ गई एजेंसी पर कार्य कर्मचारियों ने नाम न छापने पर बताया मालिकों के पास बड़ी मात्रा में कनेक्शन धारकों की पास बुक पहले से मौजूद हैं जिनका खेल बदस्तूर जारी है जिससे गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन जांच में रजिस्टर और स्टाक देखकर सब कुछ ठीक होने की बात कह रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments