परीक्षा देने जा रही छात्रा हुई घायल

लखीमपुर खीरी , 80

लखीमपुर-खीरी। मैगलगंज मार्ग पर मितौली थाना क्षेत्र के बबौना के पास एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मैगलगंज थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी छात्रा काजल मिश्रा घायल हो गईं।
काजल अपने भाई दिवाकर के साथ कस्ता विद्यालय में परीक्षा देने जा रही थीं। दुर्घटना में काजल के भाई दिवाकर को भी चोटें आई हैं।राहगीरों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पहुंचाया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Comments

Back to Top