काँग्रेस ने किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 129

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी 15 मार्च उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा स्वास्थ्य सर्जन अभियान के तहत माननीय कांशीराम जी की जयन्ती के सु-अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मुहल्ला गौटैया बाग लखीमपुर खीरी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डा०रईस अहमद उस्मानी जी ने किया। इस दौरान शिविर में बहुत से मरीज़ों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, तथा रोगियों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। मुफ्त दवा वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा०रईस अहमद उस्मानी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भवन लखीमपुर खीरी, रवि तिवारी उपाध्यक्ष, जमील अहमद क़ुरैशी महासचिव , राम पाल शाक्य महासचिव प्रशासनिक, सरोजिनी अवस्थी, चन्द्र प्रभावती महिलासभा, राम जीवन राज एडवोकेट कोषाध्यक्ष, अब्दुल कैयूम मन्सूरी महासचिव मेराज खान युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, डा०श्रीवास्तव चिकित्सा परिषद अध्यक्ष, शफीक अहमद हलवाई, एवं मोयीन अहमद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top