दो लापता किशोरों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं पुलिस परिजन नदी में तलाश में जुटे

लखीमपुर खीरी , 70

लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा भूड़ गांव से दो किशोर शिवम और रवि शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने नदी में उनकी तलाश की, लेकिन गोताखोर अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। गौरतलब है कि लखहा भूड़ के निवासी लालता प्रसाद के नाती शिवम और रवि देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सूचना न मिलने पर फूलबेहड़ पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो नदी की दूसरी धारा के पास दोनों किशोरों के कपड़े और साइकिल मिली।साइकिल मिलने के बाद परिजन देर रात तक नदी में तलाश करते रहे। सूचना पर शनिवार एसडीएम सदर अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक अमृत लाल यादव मौके पर पहुंचे। फूलबेहड़ थानाध्यक्ष संतोष सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन लड़के आए थे, जिनमें आदर्श पुत्र संजय पांडे नदी की तरफ से भागकर पहुंचा। आदर्श ने ट्रैक्टर से जा रहे मनोज कुमार को रुकवाया और उनके साथ बैठ गया। लोगो के अनुसार, आदर्श काफी डरा हुआ था।लापता शिवम गुप्ता कक्षा 7 और रवि गुप्ता कक्षा 9 के छात्र थे। वे जहानपुर के गुरु रविंद नाथ टैगोर शिक्षा निकेतन जोधपुर में पढ़ते थे। आदर्श को भी मौके पर लाकर पूछताछ की गई है। समाचार लिखे जाने तक लड़कों की तलाश जारी थी।

Related Articles

Comments

Back to Top