खरीफ 2026 हेतु बीज वितरण अब साथी ऐप से बीज विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण
लखीमपुर खीरी Mar 14, 2026 at 06:52 PM , 132(सुनहरा)
लखीमपुर खीरी। शनिवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार, लखीमपुर खीरी में आगामी खरीफ सत्र 2026 के लिए बीज वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सार्थी पोर्टल / मोबाइल ऐप के संबंध में जनपद के बीज विक्रेताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा विकसित सार्थी पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिससे बीज वितरण प्रणाली को डिजिटल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए डॉक्टर सत्यवीर सिंह ने जनपद के निजी बीज विक्रेताओं को सार्थी ऐप के उपयोग के बारे में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बीज वितरण, पंजीकरण, स्टॉक प्रविष्टि तथा किसानों को बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया।
उन्होंने बताया कि आगामी खरीफ सत्र 2026 में निजी बीज विक्रेताओं द्वारा बीज वितरण सार्थी मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जिससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा ऑन लाइन निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीज विक्रेताओं को मोबाइल ऐप के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) भी कराया गया तथा उनसे अपने प्रतिष्ठानों पर SAATHI ऐप का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।जिन बीज विक्रेताओं ने आज आयोजित प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया है, वे तत्काल सार्थी मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग प्रारंभ करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, लखीमपुर खीरी से संपर्क किया जा सकता है।उक्त अवसर पर जनपद के लगभग 60 बीज विक्रेता उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments