चीनी मिल ने जारी की मिल बंदी की अंतिम सूचना

लखीमपुर खीरी , 202

लखीमपुर-खीरी। खम्भारखेड़ा 
बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड द्वारा अन्तिम मिल बंदी सूचना 16 मार्च 2026 संबंधित समितियों को भेज दी है। इस संबंध में यूनिट हेड अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे क्षेत्र के कृषकों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना प्रायः समाप्त हो गया है। जिस कारण हमारी चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आये दिन मिल नो केन में बंद हो रही है। इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है। अतः क्षेत्र के समस्त किसानों से अनुरोध है कि 16 मार्च 2026 तक चीनी मिल को अपना गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर दें। इसके पश्चात चीनी मिल पेराई सत्र 2025-26 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top