सहकारी गन्ना विकास समिति में महिला कर्मचारी की पिटाई का मामला पहुंचा कोतवाली पहले भी हो चुके कई झगड़े

लखीमपुर खीरी , 62

गोला गोकर्णनाथ खीरी। शहर की सहकारी गन्ना विकास समिति में कर्मचारियों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में दो महिला कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद एक बार फिर समिति का माहौल चर्चा में आ गया है।
गन्ना समिति में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कर्मचारियों के बीच विवाद हो चुके हैं और कुछ मामले कोतवाली तक भी पहुंच चुके हैं। सबसे पहले सोमवती नाम की महिला चपरासी और सचिव के बीच विवाद हुआ था, जिसे महिला होने के कारण समिति स्तर पर ही निपटा लिया गया था।
इसके बाद स्थापना शाखा के बाबू दिलीप सिंह और चपरासी सुल्तान के बीच समिति कार्यालय में ही मारपीट हो गई थी। यह मामला कोतवाली तक पहुंचा था, जिसमें बाबू दिलीप सिंह की ओर से चपरासी सुल्तान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
इसी तरह एक अन्य घटना में एक चपरासी पर आरोप लगा था कि उसने शराब के नशे में एक महिला बाबू के साथ गाली-गलौज की थी। इन घटनाओं के चलते समिति में अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।
ताजा मामले में दो महिला चपरासियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें एक महिला ने दूसरी महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत भी कोतवाली में की गई है, हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
 कर्मचारियों के बीच विवाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोग अनुशासन और नियंत्रण पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top