अधिकारियों ने लिया गैस एजेंसियो का स्थलीय जायजा

लखीमपुर खीरी , 65

धौरहरा खीरी। ईरान व इजराइल के बीच छिड़ी जंग के कारण पेट्रोलियम उत्पादों के बीच चल रही मारामारी से मचे हाहाकार के दौरान शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने क्षेत्र में मौजूद फिलिंग स्टेशनो व गैस एजेंसियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिम्मेदारों को सरकारी गाइडलाइन से उपभोक्ताओं को गैस व डीज़ल पेट्रोल देने के लिए निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार ईरान इजराइल के बीच छिडी जंग से उपजे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील स्तरीय प्रशाशनिक अफसरों ने धौरहरा कस्बा स्थित भारत गैस,ग्राम अमेठी भारत गैस, इण्डियन गैस कफारा व रामनगर लहबडी़,धौरहरा व सिसैया स्थिति बिस्वनाथ फिलिंग स्टेशन,हमीद फिलिंग व अमन फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण करते हुए तेल व गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए एसडीएम शशीकांत मणि और धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर ने शुक्रवार को क्षेत्र में मौजूद संस्थाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एजेंसी पर मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक का जायजा लिया और वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।नये आदेश के मुताबिक अब गैस एजेंसियों पर सिलेंडर वितरण के समय क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी की बात कही।उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।एसडीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर ने भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने की बात कही।निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी अधिकारियों ने बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Comments

Back to Top