शांति से संपन्न हुई जुम्मे की नमाज प्रशासनिक अधिकारी रहे मुस्तैद
लखीमपुर खीरी Mar 13, 2026 at 07:10 PM , 132धौरहरा खीरी।
रमजान माह के होने वाले आखिरी शुक्रवार (जुमे)को क्षेत्र में अलविदा की नमाज शान्ति से सकुशल संपन्न हो गई। अलविदा की नमाज के लिए पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अफसरों की क्षेत्र में मौजूदगी की बात सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान के आखिरी शुक्रवार जुमे की नमाज व सकुशल व शान्ति से निपटाने के लिए एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि व क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल,नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या,नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव,थाना प्रभारी खमरिया ओ पी राय,ईसानगर निर्मल तिवारी, धौरहरा रविन्द्र सोनकर,पढुवा विवेक कुमार उपाध्याय,शारदानगर मनोज कुमार सिंह उप निरीक्षको व बीट कांस्टेबलो,समस्त राजस्व निरीक्षक, संबंधित लेखपालों को अपने अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर क्षेत्रीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया था। समाचार प्रेषण तक क्षेत्र में अलविदा की नमाज मस्जिदों में शान्ति पूर्ण सम्पन्न हो गई।इस दौरान एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने कहा कि अलविदा की नमाज क्षेत्र में सकुशल संपन्न हुई।






_page-0001.jpg)
























Comments