श्री चण्डी महायज्ञ एवं विशाल संत समागम धूमधाम से संपन्न हुआ

लखीमपुर खीरी , 100

लखीमपुर-खीरी। सेनाताल भंसडिया स्थित दुर्गा मां स्थान पर आयोजित प्रथम पंचदिवसीय श्री चण्डी महायज्ञ एवं विशाल संत समागम कार्यक्रम 8 मार्च से 12 मार्च तक अत्यंत भक्ति भाव एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति की लहर लेकर आया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
  आयोजन के मुख्य आयोजक आचार्य पंडित शिवसरन मिश्रा जी महाराज, नई बस्ती, भंसडिया संरक्षक श्री दुर्गा भगवती मां के आशीर्वाद से पूरा कार्यक्रम संचालित हुआ। मुख्य यजमान के रूप में विष्णु मिश्रा एवं कमल किशोर तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम किशोर वर्मा, सोनू तिवारी व संपूर्ण ग्रामवासी, क्षेत्रवासी एवं सहयोगी समिति के सदस्यों के अथक प्रयासों से यह यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  पांच दिनों तक चले इस महायज्ञ में मां दुर्गा की आराधना, चण्डी पाठ, हवन, कीर्तन एवं प्रवचनों का क्रम चलता रहा। पूरा वातावरण भक्ति रस से ओतप्रोत हो गया। बच्चे, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग सभी ने मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया। संत समागम में विभिन्न संतों-महात्माओं के सान्निध्य से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई।
  कार्यक्रम के समापन अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने यज्ञ स्थल पर मां दुर्गा के दर्शन किए, भण्डारा प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को बधाई दी। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भक्ति एवं सद्भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top