ईद उल फितर की नमाज को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक

लखीमपुर खीरी , 91

लखीमपुर खीरी। सिंगाही में मदरसा अंजुमन इस्लामियां में रात को ईद उल फितर की नमाज को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कस्बे की सभी मस्जिदों के इमाम व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंजुमन कमेटी के सिकरेट्री जैनुल हसन ने बताया कि चांद देखने के बाद सुबह 9 बजे ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शोएब के द्वारा अदा कराई जाएगी। साथ ही जामा मस्जिद में 8 बजे हाफ़िज़ अल्वी ईद की नमाज अदा कराएंगे। भरौड़ा की नूरी मस्जिद में 8 30 पर हाफ़िज़ फारुख खां ईद की नमाज मुक़म्म करायेंगे। कमेटी के सदर तजम्मुल खान ने कहा कि ईद फितर भाईचारे का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या वीडियो को न तो शेयर करें और न ही उस पर विश्वास करें। प्रशासन से शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सुरक्षा को चुस्त बनाने के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाकर पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई। इस दौरान ख़दीजा मस्जिद के इमाम मौलाना इरफ़ान आयशा मस्जिद के इमाम, मो0 तौहीद मौलाना इमामत हुसैन, मो0 सफीक, मो0 राशिद, मो0 शरीफ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top