गैस एजेंसी व मस्जिदों का सुरक्षा निरीक्षण किया
लखीमपुर खीरी Mar 13, 2026 at 06:50 PM , 89गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह तथा नानक चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अलविदा जुम्मा की नमाज को लेकर क्षेत्र की मस्जिदों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments