गोला आगमन पर चांदी का मुकुट पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत
लखीमपुर खीरी Mar 13, 2026 at 06:45 PM , 65गोला गोकर्णनाथ खीरी। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता का प्रथम नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। नई बाईपास रोड स्थित सनसाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कौशल वर्मा ने अपनी टीम के साथजिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर फूल-मालाएं पहनाईं।
इस अवसर पर डॉ. कौशल वर्मा ने जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम में प्रभात बाजपेयी रुद्र, गोपाल गुप्ता, राजीव पटेल, आनंद वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, कपिल वर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, विनोद वर्मा, विजय महेश्वरी, संत प्रवीण दास,लालाराम वर्मा, हरिओम कनौजिया, सुरेश कनौजिया (एडवोकेट), अनिल वर्मा, डॉ. सचिन पांडे, अरुण वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, अभिषेक वर्मा, विशेष वर्मा, आनंद अर्कवंशी (एडवोकेट), केके वर्मा, सौरभ, आशीष पटेल और आदेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments