कक्षा अष्टम का विदाई समारोह संपन्न

लखीमपुर खीरी , 62

लखीमपुर-खीरी। विद्या भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर मितौली खीरी में कक्षा अष्टम का विदाई समारोह संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्रा ने मां सरस्वती जी पूजन अर्चन कर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।  प्रधानाचार्य ने भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह मात्र विदाई  नहीं उच्च शिक्षा के लिए प्रस्थान है विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है, शिक्षा के साथ संस्कार का बहुत ही बड़ा महत्व है किताबी ज्ञान से ही बच्चों की  शिक्षा पूर्ण नहीं होती है इसके लिए बच्चों को संस्कार वान बनाना पड़ता है जिससे बच्चों का ही नहीं देश का निर्माण होता है इन्हीं बच्चों पर हमारे देश का भविष्य निर्भर करता है। अभिभावकों को भी ध्यान देना चाहिए कि हमारा बच्चा विद्यालय से आने के बाद क्या करता है ये सभी अभिभावकों का दायित्व है।  विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य पंकज दीक्षित ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर  नितेश, जितेंद्र जी, उपेन्द्र जी, महेंद्र जी, देवेश जी, हर्षित जी आचार्य आचार्या बहने एवं भैया बहन उपस्थित रहे प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Comments

Back to Top