पलिया में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार 35 हजार की स्मैक बरामद

लखीमपुर खीरी , 71

लखीमपुर खीरी। पलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 10.10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पलिया पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र घनश्याम (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पलिया कस्बे के मोहल्ला किसान द्वितीय, जिला खीरी का निवासी है।पुलिस ने विशाल के खिलाफ मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ भीरा, कोतवाली सदर, पलिया और मझगई थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top