पालिकाध्यक्ष ने जुमा अलविदा के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक की

लखीमपुर खीरी , 175

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
गुरुवार 12 मार्च नगर पालिका परिषद गोला के सभागार में इस्लाम धर्मगुरुओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने व्यवस्था सम्बन्धी बैठक की। बताते चलें इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र और नौवां महीना है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह समय इबादत, आत्म-संयम और दान-पुण्य का होता है।रमजान के अंतिमशुक्रवार को अलविदा की नमाज़ अदा की जाती है ।अलविदा की नमाज़ के लिए व्यवस्था के लिए सुझाव लिए गए।
सुझावों को सुनने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि," ईदगाह के रास्ते में सफाई, पानी, रेखांकन आदि के साथ नगर की मस्जिदों के पास भी  सफाई, रेखांकन किया जाऐगा।
बैठक में राजा जफ़र उल्ला,सभासद रज्जन खान,साहिद अंसारी, इजरान अली,मो० हनीफ,मो० आसिफ खान,मोहम्मद सलीम अंसारी( सदर), हसन रज़ा बरकाती, मजीद खान एड ,अरफाक अंसारी, इरसाद हुसैन खान,इस्तियाक खान,मो० एहसान अली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top