प्रवेश पत्र में अंकित विषय स्कूल में पढ़ाए गए विषयों से अलग प्राइवेट स्कूल की हिटलरशाही से छात्रों के भविष्य पर तबाही सीबीएसई बोर्ड ने ठोका जुर्माना
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2026 at 07:15 PM , 201
(सुनहरा)
लखीमपुर खीरी। प्राइवेट स्कूलों के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है अभिभावक जुबान खोलने डरते
गौरतलब है कि शहर के सुअगाड़ा क्षेत्र स्थित ला मटीना जे बी स्कूल की बड़ी लापरवाही पर गौर किया जाए तो अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है उक्त सवाल का जवाब जिम्मेदारो के पास नहीं है उदाहरण कक्षा 11 और 12 के छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया और अभिभावकों के चेहरे की हवाईया उड गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार
बोर्ड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हुई गंभीर चूक के कारण छात्रों के विषय ही बदल गए। क्यों बदले कहा चूक हुई कोई बताने वाला नहीं है जानकारी के अनुसार पूरे सत्र में छात्रों को इंग्लिश कोर्स की पढ़ाई कराई जाती रही, लेकिन जब बोर्ड रजिस्ट्रेशन भेजा गया तो स्कूल प्रशासन ने भारी लापरवाही करते हुए छात्रों के विषय में इंग्लिश इलेक्टिव के साथ हिंदी व अन्य विषय दर्ज कर दिए। बिना सही जांच के यह गलत विवरण बोर्ड को भेज दिया गया।मामले का खुलासा तब हुआ जब अभिभावकों ने बच्चों के एडमिट कार्ड की जांच की। प्रवेश पत्र में अंकित विषय स्कूल में पढ़ाए गए विषयों से अलग निकले, जिसे देखकर अभिभावकों के होश उड़ गए और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।शिकायत सामने आते ही विद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन में गलती सुधारने की कोशिश की और जुर्माना भरकर विषय संशोधन की प्रक्रिया कराई।
सूत्रों के मुताबिक सी बी एस सी बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल पर भारी जुर्माना लगाया और कड़ी चेतावनी जारी की। छात्रों के भविष्य को देखते हुए संशोधित विषयों के साथ नए एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा देने की अनुमति दी गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे साल एक विषय पढ़ाया गया, तो बोर्ड रजिस्ट्रेशन में दूसरा विषय कैसे दर्ज हो गया?
अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते एडमिट कार्ड की जांच न की जाती, तो कई छात्रों का पूरा साल बर्बाद हो सकता था। अब अभिभावक शिक्षा विभाग से मांग कर रहे हैं कि ऐसी लापरवाही करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र के भविष्य से खिलवाड़ न हो। शहर का नामी गिरामी स्कूल का यह हाल बाकी का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments