पैतृक जमीन पर कब्जा पाने के लिए दर दर भटकने पर मजबूर नाबालिग भाई बहन

लखीमपुर खीरी , 153

लखीमपुर खीरी।उपनिबंधक तहसील मितौली जिला खीरी एवं डीएम खीरी को दिए गए शिकायत पत्र में अपनी दादी को भूमि का विकय पत्र दानपत्र पंजीकृत ना किये जाने के संबंध में पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी है।सीएम पोर्टल पर जनसुनवाई द्वारा पीड़ित वैभव कुमार उर्फ सत्यम पुत्र स्व मनोज कुमार निवासी ग्राम बबौना परगना कस्ता तहसील मितौली जिला खीरी ने बताया है उनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है।पीड़ित की सगी दादी श्रीमती शान्ती देवी पत्नी नत्थाराम निवासी ग्राम बबौना परगना कस्ता तहसील मितौली जिला खीरी के नाम ग्राम बबौना परगना कस्ता तहसील मितौली जिला खीरी में कृषि योग्य भूमि गाटा सं० 128 रकबा 0.183 हे० है। पीड़ित का कहना है कि पिता मनोज कुमार पुत्र नत्धाराम की मृत्यु दिनांक 12.09.2023 को व माता श्रीमती आशा दैवी मृतक पत्नी स्व० मनोज कुमार की भी मृत्यु लगभग 5 माह पूर्व हो चुकी है।वैभव कुमार उर्फ सत्यम बालिग उम्र 20 वर्ष व बहन कुमारी यज्ञ देवी उर्फ सुहानी उम्र लगभग 19 वर्ष व कुमारी काजल उम्र लगभग 15 वर्ष व शिवम उम्र लगभग 13 वर्ष नबालिग पुत्रगण स्व० मनोज कुमार निवासीगण ग्राम बबौना परगना कस्ता तहसील मितौली जिला खीरी के हैं।आरोप है कि हम लोगों के माता-पिता का देहान्त हो जाने से हम लोग लावारिश हो गये हैं हमारे परिवार का कोई भी अन्य व्यक्ति हमारा सहारा नहीं है और ना ही हमारी किसी प्रकार की सहायता करता है हम लोग बेसहारा हैं। हमारी दादी शान्ती देवी पत्नी नत्थाराम के नाम दर्ज कृषिक भूमि से मिलने वाला गल्ला इत्यादि से हम असहाय निराश्रितों का भरण पोषण होता है हमारे जीवन यापन का एक मात्र सहारा उक्त भूमि ही है हमारे घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है इसके बावजूद हम लोगों की दादी श्रीमती शान्ती देवी पत्नी नत्थाराम निवासी बबौना परगना कस्ता तहसील मितौली जिला खीरी अपने नाम दर्ज भूमि को लोगों के बहकावे में आकर विक्रय कर हम लोगों के कानूनी अधिकारों का अहित करना चाहती हैं यदि वह ऐसा करने में सफल हो जाती है तो हम लोग अपने मृतक पिता के हिस्से की भूमि को पाने से वंचित हो जायेगें और भुखमरी के कगार पर आ जायेगें और दाने-दाने को मोहताज हो जायेगें। हमारी दादी अपने जीवित दूसरे पुत्र नरेन्द्र उर्फ सरोज के बहकावे में रहती हैं और हम लोगों से एलानिया कहती है कि हम अपनी जमीन को अपने पुत्र पुत्र नरेन्द्र कुमार उर्फ सरोज के नाम दानपत्र पंजीकृत करा दूंगी या फिर मेरे मरने के बाद तुम लोगों के जीवन यापन का एक मात्र सहारा तुम लोगों के मृत्तक पिता के स्थान पर मिलने वाले भूमि से बयनामा कर वंचित कर दूंगी और यह भी कहती हैं कि तुम डीएम,एसडीएम,एडीएम स्टाम्प सब रजिस्टार मितौली जहां भी जाना है जाओ हम जो करना चाहते हैं वो करेंगें इसके पूर्व में भी पीड़ित लोगों ने दिनांक 18.07.2025 को डीएम खीरी व एसपी खीरी को प्रार्थना पत्र इसके सम्बन्ध में दे चुके हैं।पीड़ित ने कहा है कि मुझ प्रार्थी व मेरे नाबालिग आश्रित भाई-बहनों की दयनीय हालत को देखते हुये हमारी दादी श्रीमती शान्ती देवी पत्नी नत्थाराम निवासी ग्राम बबौना तहसील मितौली द्वारा निष्पादित दानपत्र बयनामा उपनिबंधक कार्यालय मितौली में प्रस्तुत करे तो उसकी रजिस्ट्री पंजीकृत न किया जावे ताकि हम लोगों के कानूनी अधिकारों की अनदेखी न हो और हमारे जीविकोपार्जन को केवल यही भूमि है।

Related Articles

Comments

Back to Top