बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई इक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया, एक तेरे जानें से सूना आगन हो गया,देर रात सुपुर्देखाक हुऐ डा जेड खान
लखीमपुर खीरी Mar 11, 2026 at 05:25 PM , 192मोहम्मदी खीरी।प्रेस क्लब के संरक्षक डॉक्टर जेड खान की आकस्मिक मृत्यु से मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गई।सभी मीडिया बंधुओ ने इस खबर को सुनते ही दु:ख का इजहार किया देर रात कब्रिस्तान में डॉक्टर जेड खान के शव को सुपुर्देखाक किया गया,जेड खान राष्ट्रीय सहारा उर्दू सहित अन्य अखबारों और चैनलों मे अपनी बेबाक खबरों के लिऐ जाने और पहचाने जाते रहे है उन्होंने हमेशा पत्रकार और पत्रकारिता हित की बात कही उनके निधन पर राजनीतिक दलो,सामाजिक संगठनों, अधिकारियों और आम जनों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि खान साहब की कमी हमेशा प्रेस क्लब को खलती रहेगी, उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेस क्लब सहित सभी मीडिया साथियों को हमेशा मिला,वही प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवम राठौर,प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया अतुल मिश्रा, गोपाल तिवारी ,भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह सोमवंशी ने गहरा दुख व्यक्त किया, इसी क्रम में प्रेस कलब महामंत्री आकाश सैनी,कमल गुप्ता हरविंदर सिह,रवि शुक्ला,इरफान अहमद,अरूण सिह,हरिश्चंद्र सिह,मो.इलियास,आशाराम सैनी,सहबाज सिददीकी, जिया उल्ला खा,रवी उल्ला खा,आशीष कटियार,इतेजार खा,शमशाद खा,महेश श्रीवास्तव, सुखविंदर सिंह देव रंजन मिश्रा, शावेज खा मुन्ना,सिदाकत मसूरी,शीबू सिददीकी,साहिल खा,संदीप गुप्ता,राहुल राठौर,सुजीत राठौर,सहित सभी ने गहरे दु:ख का इजहार किया है।






_page-0001.jpg)
























Comments