लखीमपुर बाथम वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह 16 मार्च को
लखीमपुर खीरी Mar 11, 2026 at 05:15 PM , 201लखीमपुर खीरी।लखीमपुर बाथम वैश्य महासभा रजि की वार्षिक सामान्य सभा वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन आगामी 16 मार्च दिन सोमवार को सायं 06 बजे से संपन्न होगा।स्थानीय बाथम वैश्य धर्मशाला परिसर में पूर्व के वर्षों की भांति धूमधाम से मनाए जाने वाले बाथम वैश्य समाज के वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन कार्यक्रम में अतिथियों एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान सहित रोचक तोल मोल के बोल एवं आन द स्पॉट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। बाथम वैश्य समाज के मेधावी छात्र छात्रा अभिनंदन एवं तोल मोल के बोल प्रतियोगिता के लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कराना आवश्यक है जिस हेतु प्रबंधक बाथम वैश्य धर्मशाला से संपर्क अपेक्षित है।उपरोक्त जानकारी लखीमपुर बाथम वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष राम मोहन गुप्त, महामंत्री हरिशंकर गुप्त एवं होली मिलन समारोह के संयोजक पवन कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान की गई। होली मिलन समारोह से पूर्व लखीमपुर बाथम वैश्य महासभा (रजि०) के सदस्यों की वार्षिक सामान्य सभा, अपरान्ह 3 बजे से संपन्न होगी।






_page-0001.jpg)
























Comments