पतंजलि योग समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

लखीमपुर खीरी , 172

लखीमपुर खीरी।दिनांक 10 मार्च 26 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश की जिला प्रभारी श्रीमती सोनिया दीक्षित के नेतृत्व में प्रेसिडेंट लॉन एलआरपी चौराहा गोला रोड पर धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि पाठक द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डा इरा श्रीवास्तव डा नेहा अवस्थी महिला थाना अध्यक्ष शिल्पी शुक्ला रही।संगठन की सभी बहने पदाधिकारी बहने उपस्थित रही।मंच संचालन महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनिया दीक्षित,अंशु वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।मंत्रो का उच्चारण मां दुर्गा की पूजा आराधना के साथ छात्राओं द्वारा नृत्य गान से किया गया।संगठन की महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये,महिलाओं ने योग के प्रति काफी जागरुकता दिखाई और अपने अनुभवों को साझा किया। योग का महत्व जिला प्रभारी सोनिया दीक्षित द्वारा बताया गया,प्रश्नोत्तरी में योग से सम्बंधित प्रश्न पूछे गये।प्रगति सक्सेना द्वारा भारतनाट्यम प्रस्तुत किया गया और महिलाओं को सम्मानित किया गया।अंत में होली मिलन समारोह किया गया और कार्यक्रम में फूलों और गुलाल से होली खेली गई।संगठन की सभी बहनों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।व्यापार मण्डल की स्वनीति सखी संसार,गायत्री परिवार स्त्री सेवा समिति आदि संस्था के  सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।रश्मि पाठक,रश्मि अवस्थी,सीमा सिंह,प्रीति मिश्रा,नीलम,भावना अवस्थी सहित संगठन की सभी बहने उपस्थित रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top