*सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में स्टडी प्वाइंट के छात्रों ने लहराया परचम, जनपद का नाम किया रोशन*
लखीमपुर खीरी Mar 11, 2026 at 05:05 PM , 204लखीमपुर खीरी। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित हुए परिणामों में शहर के स्टडी प्वाइंट संस्थान के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। रविवार को घोषित हुए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में संस्थान के दोनों छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की।
संस्थान के एचडी राहुल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के छात्र नितेश वर्मा (देवकली रोड, लखीमपुर खीरी) और अभिषेक बाजपेई (लखीमपुर खीरी) ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है। दोनों छात्र आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि यह दोनों छात्र पहले भी शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं और इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी टॉप कर चुके हैं।
संस्थान परिवार ने दोनों छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






_page-0001.jpg)
























Comments