खजूर पानी से रोज़ा इफ्तार मगरिब की नमाज़ के बाद हुई खास दुआ

लखीमपुर खीरी , 114

लखीमपुर खीरी। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रविवार को 18वें रोज़े पर कस्बा खीरी के मोहल्ला श्यामलाल पुरवा में अब्दुल मुकीम तथा उनके पुत्र मोहम्मद शुएब और मोहम्मद सुहेल उर्फ गब्बर की ओर से अपने आवास पर रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की।मगरिब की अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोज़ा इफ्तार किया। इसके बाद मगरिब की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ हाफिज रहीस ने पढ़ाई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।इफ्तार पार्टी में रोज़ेदारों के लिए बिरयानी, फल, खजूर और जूस आदि की व्यवस्था की गई थी। इफ्तार के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में एक साथ बैठे और रोज़ा खोला।इस मौके पर रफी बरकती, चेयरपर्सन प्रतिनिधि के भाई अतीक अहमद उर्फ बाबा, फरीद अहमद, हस्सान अहमद, मोहम्मद कालीम, अब्दुल फरीद, अलीमु सभासद, पत्रकार शहनवाज़ गौरी सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top