भाजपा के होली मिलन समारोह में नए जिलाध्यक्ष की अगुवाई में रेखा वर्मा ने किया संबोधित एक-दूसरे को रंग लगाकर दी बधाई
लखीमपुर खीरी Mar 08, 2026 at 07:30 PM , 127लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।
जनपद की आठों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि सरकार की नीतियां और उद्देश्य जनता तक पहुंच सकें।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने अपने संबोधन में कहाकि अरविंद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने यह सिद्ध किया है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत और समर्पण के आधार पर बड़ी जिम्मेदारियां दी जाती हैं।
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपसी भाईचारा बनाए रखने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह समेत सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।






_page-0001.jpg)
























Comments